नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे – भजन (Nand Rani Tero Lala Zabar Bhayo Re)

नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे/री
महारानी तेरो लाला जबर भयो रे/री
मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे/री ।मुस्कान याकी लगे प्यारी प्यारी
पागल भयी यहाँ के सगरी ब्रजनारी
याकी बंशी पे जियरा अटक गयो रे ॥
॥ नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे..॥

पनघट पे आके करे जोर जोरी
चुपके से आके करे चित चोरी
मैया हल्ला मचो तो सटक गयो री ॥
॥ नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे..॥

घर घर में आकर के माखन चुरावे
खावे सो खावे जमी पे गिरावे
याको रोकबो हमारो खटक गयो री ॥
॥ नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे..॥

मैं तो दुखारी गरीब की मारी
जोर नहीं चलो तो दीन्ही रे गारी
मैया पैया कन्हिया चटक गयो री ॥

नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे/री
मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे/री ।

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी